आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के तेज़ गेंदबाज़ जुनैद सिद्दीकी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटककर नया कीर्तिमान रच दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में यूएई की ओर से ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। इसको साथ ही जुनैद ने एसोसिएट देशों के चुनिंदा गेंदबाज़ों की खास लिस्ट में भी जगह बना ली।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए मुकाबले में यूएई  के तेज़ गेंदबाज़ जुनैद सिद्दीकी ने इतिहास रच दिया। शुक्रवार (13 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट झटके और टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के लिए फाइफर लेने वाले वाले पहले गेंदबाज़ बने।

Advertisement

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में यूएई की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड कार्तिक मेयप्पन के नाम था, जिन्होंने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। वहीं जुनैद की इस फाइफर के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट देश से पांच विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि नीदरलैंड के अहसान मलिक ने 2014 में हासिल की थी।

जुनैद ने अपने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा (11) को आउट कर विकेटों का खाता खोला, जिनका कैच यूएई कप्तान मुहम्मद वसीम ने पकड़ा। इसके बाद अगली ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने युवराज समरा (5) को पवेलियन भेजा, जिनका कैच अलीशान शराफू ने लपका।

तीसरा झटका उन्होंने सेट बल्लेबाज़ हर्ष ठाकर को दिया, जो 41 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्हें मयंक कुमार ने कैच किया। आखिरी ओवर में जुनैद ने श्रेयस मूव्वा (21) और फिर साद बिन ज़फ़र (5) को आउट कर अपना ऐतिहासिक पंजा पूरा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो जुनैद की घातक गेंदबाज़ी के दम पर यूएई ने कनाडा को 150 रन पर रोक दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यांश शर्मा ने 74 रन और सोहेब खान ने 51 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे यूएई ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार