9 जनवरी। 11 जनवरी को जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। तीसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की कप्तानी डीन एल्गर करने वाले हैं।
Advertisement
गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट में फाफ डु प्लेसिस को धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी ने एक टेस्ट मैच के लिए बैन कर दिया है।
Advertisement
ऐसे में अब तीसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी डीन एल्गर करेंगे। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2- 0 से अजेय बढ़त बनाकर पहले से ही सीरीज जीत पाने में सफल हो हो गई है।
ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम अपनी इज्जत बचा पाती है या नहीं।