Advertisement

New Zealand vs West Indes 1st Test: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे ग्रीव्स ने 388 गेंदों में नाबाद 202 रन की पारी खेली, जिसमें 19 चौके जड़े।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

ग्रीव्स टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच की चौथी पारी में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया है। इससे पहले बेन स्टोक्स ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 155 रन की पारी खेली थी।

खास लिस्ट में शामिल

ग्रीव्स वेस्टइंडीज के चौथे और दुनिया के सातवें क्रिकेटर बने हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में दोहरा शतक लगाया है। उनसे पहले जॉर्ज हेडली, बिल एडरिक, सुनील गावस्कर, गॉर्डन ग्रीनिज, नाथन एस्टल और काइल मेयर्स ने ही यह कारनामा किया था।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

इस मैच की पहली पारी में ग्रीव्स 0 पर आउट हुए थे। वह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक टेस्ट की पिछली पारी में 0 पर आउट होने के बाद चौथी पारी में दोहरा शतक लगाया है। इससे पहले 1976 में इंग्लैंड के खिलाफ रॉय फ्रेडरिक्स ने 138 रन बनाए थे।

ग्रीव्स की इस बेहतरीन पारी के दम पर वेस्टइंडीज इस मैच में को ड्रॉ करने में सफल रही। 531 रन के असंभव से लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 163.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 457 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा चौथी पारी में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वेस्टइंडीज का यह प्रदर्शन तब आया जब पहले 4 विकेट सिर्फ 72 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे।

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे जस्टिन ग्रीव्स ने पांचवें विकेट के लिए शाई होप के साथ 382 गेंदों में 196 रन और केमार रोच के साथ सातवें विकेट के लिए 409 गेंदों में 180 रन की नाबाद साझेदारी की।

ग्रीव्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाते हुए 388 गेंदों में नाबाद 202 रन बनाए, जिसमें 19 चौके जड़े। होप ने 234 गेंदों में 140 रन (15 चौके और 2 छक्के) की पारी खेली, वहीं रोच ने 233 गेंदों में नाबाद 58 रन की पारी खेली।

 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार