एडिलेड, 15 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तुलना महान क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर से की है। लैंगर ने विराट की बल्लेबाजी में संतुलन को अविश्वसनीय बताया है। 

Advertisement

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में 104 रनों की शतकीय पारी खेली। यह उनका वनडे में 39वां शतक है।

Advertisement

मैच के बाद लैंगर से संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि क्या कोहली का उन पर उसी तरह का प्रभाव है जिस तरह तेंदुलकर का था। 

लैंगर ने कहा, "मैं दोनों को अपनी टीम में चाहता हूं। सचिन अविश्वसनीय खिलाड़ी थे। मैं उन्हें देखा करता था और ऐसा लगता था कि वह ध्यान लगाए हुए हैं। वह बेहद शांत रहते थे और इसलिए रिकार्ड बना गए।"

कोच ने कहा, "विराट भी वही चीज कर रहे हैं। वह शांत रहते हैं और काफी प्रतिस्पर्धी हैं। तकनीकी तौर पर उनका संतुलन अविश्वसनीय है।"

भारत को इस मैच में जीत दिलाने में कोहली के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने भी अहम योगदान दिया और आखिर तक खड़े रहकर टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

उन्होंने कहा,"कोहली शानदार प्रतिद्वंद्वी हैं और उनकी एकाग्रता कमाल की है। सचिन, कोहली, धोनी इन सभी का औसत 340 मैचों में 50 से ज्यादा का है। यह सभी सर्वकालिक महान हैं। हमारे खिलाड़ी इस समय सही जगह हैं जो वनडे के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। अनुभव से यह लोग बेहतर होंगे।"

धोनी ने इस मैच में 54 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। 

लैंगर ने कहा, "जिस तरह से कोहली और धोनी ने आज बल्लेबाजी की, आप जब वह देखते हैं तो शानदार लगता है। वे महान खिलाड़ी हैं। हम इससे काफी कुछ सीखेंगे।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार