Kagiso Rabada Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 60वां मुकाबला शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के घातक तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 30 साल के कगिसो रबाडा साल 2026 IPL के बेस्ट बॉलर्स में से एक हैं जो कि अब तक गुजरात टाइटंस के लिए 12 मैचों में 21 विकेट चटका चुके हैं। खास बात तो ये है कि कगिसो रबाडा ने इन 21 में से 16 विकेट पावरप्ले में गेंदबाज़ी करते हुए झटके हैं।
यहां से अब वो KKR के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले के दौरान दो विकेट और चटकाते हैं तो दिग्गज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और IPL इतिहास के एक सीजन में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे।
एक आईपीएल सीज़न में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट (1-6 ओवर)
- 17 - मोहम्मद शमी (2023)
- 16 - मिचेल जॉनसन (2013)
- 16 - ट्रेंट बोल्ट (2020)
- 16* - कगिसो रबाडा (2026)
एक बार फिर बता दें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2023 के IPL में गुजरात टाइटंस के लिए 17 मैचों में 28 विकेट झटके हैं। इनमें से 17 विकेट पावरप्ले में आए थे।
KKR vs GT Match Prediction, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
गुजरात टाइटंस की पूरी स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़।