Kagiso Rabada Record: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) के तेज गेंदबाज़ कगिसा रबाडा (Kagiso Rabada) ने गुरुवार, 26 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के सातवें मुकाबले में वेस्टइंडीज (WI vs SA) के सामने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान गेंदबाज़ डेल स्टेन (Dale Steyn) को पछाड़ दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में कगिसो रबाडा वेस्टइंडीज की इनिंग के तीसरे ओवर में अपना पहला ओवर डालने आए और यहां उन्होंने विपक्षी टीम को सिर्फ 3 रन देकर उनके दो विकेट निकाले। उन्होंने पहले शाई होप को विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट करवाया और फिर शिमरोन हेटमायर को केशव महाराज के हाथों कैच आउट करा दिया।
इसी के साथ अब कगिसो रबाडा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में डेल स्टेन को पीछे छोड़कर साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 28 मैचों में 32 विकेट लेकर ये कारनामा किया है। जान लें कि डेल स्टेन ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए 23 मैचों में 30 विकेट झटके। इस लिस्ट में सबसे ऊपर एनरिक नॉर्खिया हैं, जिन्होंने 20 मैचों में 37 विकेट लिए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर
- एनरिक नॉर्खिया - 37 विकेट
- कगिसो रबाडा - 32 विकेट
- डेल स्टेन - 30 विकेट
- मोर्ने मोर्कल - 24 विकेट
- तबरेज शम्सी - 23 विकेट
बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक कगिसो रबाडा अपने कोटे के 3 ओवर डाल चुके हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ 11 रन देकर 2 सफलता हासिल की है। वेस्टइंडीज की टीम 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन जोड़ चुकी है। यहां देखें लाइव मैच का स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।