न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया।सीरीज स्कोरलाइन बेशक 2-2 दिख रहा हो लेकिन ये सीरीज ड्रॉ करवाना भी कीवी टीम के लिए जीत से कम नहीं है क्योंकि पाकिस्तान की सरज़मीं पर पहले दो टी-20 हारने के बाद और अपने 9 बड़े खिलाड़ियों के बिना आखिरी दो टी-20 मैच जीतना किसी सीरीज जीत से कम नहीं है।

Advertisement

अपनी सरज़मीं पर पाकिस्तानी टीम एक और सीरीज जीतने में नाकाम रही जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इन आलोचकों में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल का नाम सबसे ऊपर है और उन्होंने बाबर पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वो चार साल हो गए हैं लेकिन बाबर को अभी भी कप्तानी करनी नहीं आई है।

Advertisement

कामरान अकमल ने क्रिकेट पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान कहा, "अपनी गलतियों के बारे में बात करते हुए, वो हमारी आलोचना करते हैं और हम पर आरोप लगाते हैं। लेकिन हमारा ध्यान उनकी कप्तानी पर है, उनके प्रदर्शन पर नहीं। हम उनकी क्षमताओं को देखचे हैं, हम अंधे नहीं हैं। वो (बाबर आज़म) अभी भी चार साल बाद कप्तानी करना नहीं जानता है। वो ये भी नहीं जानता है कि किस गेंदबाज को किस समय गेंद देनी है। ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वो हार गए। हमने अपनी गलतियों पर नियंत्रण नहीं रखा और इसलिए वो विजयी हुए।"

कप्तानी के फैसलों पर आगे बोलते हुए, कामरान ने कहा, "यदि दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रीज पर होते, तो इफ्तिखार अहमद को गेंद देना तार्किक विकल्प होता। लेकिन इसके बजाय, हमने देखा कि लेग स्पिनर शादाब खान को ओवर दिया जा रहा था और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों द्वारा लगातार उनकी धुनाई की जा रही थी। उसे आराम देना और टीम में एक और ऑलराउंडर लाना बुद्धिमानी होगी।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार