लंदन, 14 जुलाई (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में एक समय ऐसा लग रहा था कि वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और इंग्लैंड के जोए रूट सचिन के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे। लेकिन, दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए और सचिन का रिकॉर्ड बदस्तूर कायम है। 

Advertisement

सचिन के नाम वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक 673 रन बनाने का रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विलियम्सन को 126 रन और बनाने थे, लेकिन वह ऐतिहासिक लॉर्डस में इंग्लैंड के साथ आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में मात्र 30 रन ही बना सके। 

Advertisement

विलियम्सन के नाम इस वर्ल्ड कप में 10 मैचों से 578 रन रहे। 

सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में 11 मैचों की 11 पारियों में 61.18 की औसत से कुल 673 रन बनाए थे। इसमें छह अर्धशतक और एक शतक शामिल था। सचिन का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 152 रन रहा था। 

सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रूट को 125 रन और बनाने थे, लेकिन वह फाइनल में मात्र सात रन ही बना सके। रूट के नाम इस वर्ल्ड कप में 556 रन रहा। 

मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत के रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 648 रन बनाए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार