न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) ने लंबे प्रारूप के क्रिकेट को उत्साहजनक बनाया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड और भारत के बीच 18 जून से डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Advertisement

विलियमसन ने कहा, "इससे उत्साह बढ़ा है। हमने देखा है कि किस तरह टीमों ने जीतने के लिए मेहनत की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया तथा पाकिस्तान के साथ हमारी सीरीज में भी देखा गया कि किस तरह टीमों ने जीतने के लिए जोखिम उठाए हैं।"

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले विलियमसन ने कहा है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण है। विलियम्सन ने कहा, "जब भी हम भारत के खिलाफ खेलते हैं यह चुनौतीपूर्ण होता है। उनके खिलाफ खेलने के लिए हम उत्साहित भी रहते हैं।" न्यूजीलैंड की टीम साउथम्पटन पहुंच चुकी है और वह 25 मई से समरसेट के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट कीवी टीम में शामिल नहीं रहेंगे। वह दूसरे टेस्ट के लिए यहां पहुंच सकते हैं लेकिन भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए वह उपलब्ध होंगे।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार