न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की फिटनेस को लेकर कहा कि वह आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले फिट हो जाएंगे। विलियमसन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के अंतिम मुकाबले से बाहर रहे थे और स्टीड ने खुलासा करते हुए कि विलियमसन को हैम्सट्रिंग चोट आई है।

Advertisement

स्टीड ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से कहा, "विलियमसन ठीक हैं। उन्हें हल्की सी हैम्सट्रिंग चोट लगी है लेकिन वह इससे उबर रहे हैं। हैदराबाद की टीम भी आईपीएल से बाहर हो गई है।"

Advertisement

विलियमसन आईपीएल के बाद छह दिनों तक होटल में क्वारंटीन रहने के बाद दुबई में न्यूजीलैंड कैंप पहुंचे। उनके अलावा जेम्स नीशम, एडम मिलने और शेन बॉन्ड भी टीम से जुड़े हैं।

पूर्व तेज गेंदबाज बॉन्ड टीम के साथ चौथे कोच के रूप में जुड़े हैं।

स्टीड ने कहा, "हमने आज गर्म दिन में ट्रेनिंग की है। हमने दो बजे शुरू किया और उस वक्त तापमान 35 और 38 डिग्री था। आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप जल रहे हो।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार