टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया लेकिन केन विलियमसन ने एरॉन फिंच का ये फैसला गलत साबित करते हुए अपनी टीम को 172 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इस दौरान कीवी टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

Advertisement

विलियमसन ने कंगारू गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए सिर्फ 48 गेंदों में 85 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 स्टाइलिश चौके और तीन लंबे छक्के भी देखने को मिले। इस दौरान उन्होंने मैक्सवेल की गेंद पर एक ऐसा छक्का लगाया जिसने सभी फैंस का मन मोह लिया।

Advertisement

ये छक्का कीवी पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला जब मैक्सवेल की गेंद पर विलियमसन ने आगे बढ़कर सिर्फ एक हाथ से ही छक्का लगा दिया। इस छक्के की खास बात ये थी कि उन्होंने ये छक्का बाएं हाथ से लगाया।

हालांकि, इस छक्के के बाद अगली ही गेंद पर विलियमसन ने एक और छ्क्का लगा दिया। विलियमसन की पारी ने कीवी टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से आगे कर दिया है। अब कीवी गेंदबाज़ों पर दारोमदार होगा कि वो कंगारुओं को 172 से पहले रोकें और पहली बार टी-20 के चैंपियन बनें। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार