दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। हैदराबाद की टीम ने165 रनों के लक्ष्य को आसानी के साथ 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Advertisement

हैदराबाद के लिए डेब्यू करने वाले जेसन रॉय और कप्तान केन विलियमसन ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली। हालांकि, इस दौरान फैंस को विलियमसन के बल्ले से एक अद्भुत शॉट भी देखने को मिला। कमेंटेटर्स ने तो इस शॉट को 'शॉट ऑफ द टूर्नामेंट' तक कह दिया।

Advertisement

विलियमसन ने ये शॉट 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खेला। ये ओवर स्पिनर महिपाल लोमरोर डाल रहे थे। विलियमसन ने आगे डाली गई इस गेंद को बैकफुट पर जाकर लॉन्ग ऑफ और कवर्स के बीच में से छक्के के लिए खेल दिया। इस छक्के को देखकर हर कोई हैरान था और यही कारण है कि इस शानदार बल्लेबाज़ की तारीफ हो रही है।

विलियमसन ने इस अद्भुत शॉट के अलावा और भी कई लाजवाब स्ट्रोक खेले और अपनी टीम को मैच जीतने में मदद की। विलियमसन ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाज़ी करते हुए 41 गेंदों में 51 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार