न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने रविवार (2 नवंबर) को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए खेलने पर अपना फोकस फिर से पक्का किया है, जिसकी शुरुआत दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से होगी।

Advertisement

अक्टूबर 2011 में डेब्यू के बाद विलियमसन ने 93 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। हालांकि उन्होंने पिछले महीने की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से नाम वापस ले लिया था और चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की वनडे सीरीज जीत के बाद उनका संन्यास का फैसला आया है। बता दें कि इससे पहले वह न्यूजीलैंड के लिए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के खिलाफ खेला था।

Advertisement

अगले साल फरवरी में भारत-श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विलियमसन का संन्यास टीम के लिए बड़ा झटका है। वह इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर रिटायर हो रहे हैं, उन्होंने 33.44 की औसत से 2,575 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 95 रन रहा है। उन्होंने अपने 75 मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें 2016 और 2022 में T20 वर्ल्ड कप के सेमी-फाइनल में पहुंचना और 2021 में एक फाइनल हारना शामिल है।

विलियमसन ने कहा, “ "यह कुछ ऐसा है जिसका लंबे समय से हिस्सा बनना मुझे बहुत पसंद रहा है, और मैं इन यादों और अनुभवों के लिए बेहद आभारी हूँ। यह मेरे और टीम दोनों के लिए सही समय है। इससे टीम को आने वाली सीरीज़ के लिए स्पष्टता मिलेगी और उनके अगले बड़े टारगेट टी-20 वर्ल्ड कप पर फोकस करने में मदद मिलेगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि विलियमसन टी-20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार