सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (आईपीएल) के दूसरे चरण की शुरुआत बेहद खराब रही उन्हें बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से आठ विकट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि हमें अपने खेल में सुधार करने की जरुरत है। हमारी शुरुआत बेहद खराब रही और अपने आने वाले मैचों पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisement

हैदराबाद की टीम सात मैचों में एक जीत के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर थी। डीसी के खिलाफ एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी की पर उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पहले ओवर के तीसरे गेंद पर ही आउट हो गए। टीम उसके बाद से उबर नहीं पाई पर फिर भी उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट 134 रन बनाए। कप्तान विलियमसन का मानना है कि उनकी टीम 25-30 रन और बना सकती थी।

Advertisement

मैच के बाद विलियमसन ने कहा, "हमने जो सोचा था वैसी शुरुआत हमें नहीं मिली हमारे स्कोर में 25-30 की कमी थी। यह शर्मनाक है पर हमें अपने मनोबल को उचां रखना है। यह टूर्नामेंट हमारे लिए काफी कठिन रहा है।"

हैदराबाद ने अभी तक इस टूर्नामेंट के आठ मौचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है। कप्तान विलियमसन का मानना है कि वह अपने अच्छे दिन पर किसी को भी मात दे सकते हैं।

विलियमसन ने कहा, "हम अपने अच्छे दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं। दिल्ली की टीम ने शानदार प्र्दशन किया, उन्होंने हमें दबाव में डाला और इसकी आप अपेक्षा भी रखते हैं। अब हमें यहां से अपने खेल पर ध्यान देना होगा और अपने क्रिकेट में सुधार करना होगा।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार