मैनचेस्टर, 22 जून (CRICKETNMORE)| कप्तान केन विलियमसन (148) और अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (69) ने शानिवार को मुश्किल समय में शतकीय साझेदारी कर न्यूजीलैंड को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। कीवी टीम इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 160 रनों की साझेदारी के दम पर 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 291 रन बनाने में सफल रही। 

Advertisement

न्यूजीलैंड को जिस तरह की शुरुआत मिली थी उससे उबर पाना आसान नहीं था। विंडीज ने सात विकेट के नुकसान पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर शेल्डन कॉटरेल ने मार्टिन गुप्टिल को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर कॉटरेल ने कोलिन मुनरो को भी आउट कर कीवी टीम को परेशानी में डाल दिया। मुनरो भी खाता नहीं खोल पाए। 

Advertisement

यहां से विलियमसन और टेलर ने मजबूती से विकेट पर पैर जमाए और फिर 167 के कुल स्कोर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। 

क्रिस गेल ने टेलर को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। टेलर ने 95 गेंदों का सामना कर सात चौके मारे।

 

 टेलर के जाने के बाद विलियमसन और टॉम लाथम ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। लाथम हालांकि अपनी पारी को 12 रनों के निजी स्कोर से आगे नहीं ले जा पाए और कॉटरेल का तीसरा शिकार बने। 

कॉटरेल ने विलियमसन को 150 का आंकड़ा नहीं छूने दिया और 251 के कुल स्कोर पर उन्हें पवेलियन भेज दिया। विलियमसन ने 154 गेंदों का सामना किया और 14 चौकों के अलावा एक छक्का मारा। 

Advertisement

विलियमसन के जाने के बाद कीवी टीम ने कोलिन डी ग्रांडहोम (16), मिशेल सैंटनर (10) और जिम्मी नीशम (28) के विकेट खोए। 

विंडीज के लिए कॉटरेल ने चार विकेट लिए। कार्लोस ब्राथवेट ने दो और क्रिस गेल को एक सफलता मिली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार