विराट कोहली (Virat kohli) इंडियन क्रिकेट को वो सितारा जिसकी चमक से विपक्षी टीमों की आंखें चौंधिया जाती थीं। किंग कोहली की फॉर्म उनसे रुठी हुई है और उनके सामने अब औने-पौने गेंदबाज भी ब्रेट ली और शोएब अख्तर जैसे नजर आने लगे हैं। विराट कोहली के बल्ले से आखिरी शतक आए दो साल से ज्यादा बीत चुके हैं। वहीं आईपीएल 2022 में भी इस दिग्गज के बल्ले से  22.73 की औसत से महज 341 रन ही निकले थे।

Advertisement

विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि इस साल T20 वर्ल्ड कप होने वाला है। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के मुताबिक विराट कोहली अगर रन नहीं बनाएंगे तो उनकी आलोचना होना तय है और इस बात को कोई रोक नहीं सकता है। कपिल देव ने खुलकर विराट कोहली की खराब फॉर्म पर चर्चा की है।

Advertisement

एबीपी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान कपिल देव ने कहा, 'अगर आप रन नहीं बना रहे हैं तो हमें लगेगा कि इसमें जरूर कुछ गलती है। हम सिर्फ एक चीज देखते हैं वो है आपका प्रदर्शन और अगर आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं है तब आप लोगों से चुप रहने की उम्मीद नहीं कर सकते। आपका बल्ला और प्रदर्शन बोलना चाहिए और कुछ नहीं। '

कपिल देव ने आगे कहा, 'विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को शतक लगाए हुए काफी अरसा बीत गया है। मुझे भी तकलीफ होती है। वो हमारे लिए हीरो की तरह हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम एक ऐसे खिलाड़ी को देखेंगे जिसकी तुलना सचिन तेंडुलकर और सुनील गावस्कर से कर सकेंगे। लेकिन फिर वो आए और हमें तुलना करने के लिए मजबूर किया। लेकिन पिछले 2 सालों से वो फॉर्म में नहीं हैं ये बात हम सभी को परेशान कर रही है। मानसिक तौर पर उनको अपना क्रिकेट ठीक करना होगा।'

Advertisement

विराट कोहली ने 2022 में 6 वनडे मुकाबले में 23.67 की औसत से महज 142 रन बनाए हैं। वहीं 2021 में विराट कोहली ने 11 टेस्ट मैचों में 28.21 का औसत से महज 536 रन बनाए थे। 2022 में विराट कोहली के बल्ले से 3 टेस्ट मैचों में महज 189 रन निकले हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार