पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में करुण नायर ने श्रेयस अय्यर के दो आसान कैच छोड़ दिए और अंत में दिल्ली को इसकी कीमत मैच हारकर चुकानी पड़ी। अय्यर ने नाबाज 71 रन बनाकर पंजाब को 265 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल करने में मदद की। नायर इस मैच में एक सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर खेल रहे थे लेकिन मैच खत्म होते-होते वो अपनी टीम के लिए विलेन बन गए।

Advertisement

इस मैच का नतीजा किसी भी तरफ जा सकता था लेकिन नायर ने बाउंड्री पर PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर का कैच लगातार दो ओवरों में दो बार छोड़ दिया, जिससे मेहमान टीम मैच में काफी आगे निकल गई। श्रेयस ने आगे बढ़कर हाफ-सेंचुरी बनाई और अपनी टीम को मैच जिता दिया। एक समय दिल्ली कैपिटल्स ने नेहल वढेरा का विकेट लेकर मैच में अपनी वापसी कर ली थी और उनके पास अय्यर को भी 28 रन पर आउट करने का मौका था।

Advertisement

अय्यर ने विपरज निगम की गेंद पर एक ज़ोरदार शॉट खेला जो सीधे लॉन्ग-ऑफ पर खड़े करुण नायर के हाथों में जा रहा था। नायर कैच पकड़ने के लिए सही जगह पर खड़े थे, लेकिन आखिरी पल में उन्होंने कैच छोड़ दिया। श्रेयस ने तुरंत इसका फ़ायदा उठाया और अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव को छक्का जड़ दिया। कुलदीप ने फिर से उस राइट-हैंडर बैट्समैन को एक और बड़ा शॉट खेलने के लिए उकसाया। करुण एक बार फिर कैच पकड़ने के लिए सही जगह पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया, जिससे दिल्ली की जीत की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो गईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, इस मैच की बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन चेज़ कर दिए। दिल्ली के लिए इस मैच में केएल राहुल ने नाबाद 152 रनों की शतकीय पारी खेली थी जिसके दम पर पंजाब किंग्स के सामने उन्होंने 265 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को 19वें ओवर में चेज़ करते हुए इतिहास रच दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार