भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दो ही खिलाड़ी तिहरा शतक लगा पाए हैं। पहले वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने दो तिहरे शतक लगाए हैं जबकि उनके बाद सिर्फ करुण नायर ही टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा पाए लेकिन विडंबना देखिए तिहरा शतक लगाने के बाद भी वो टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए और लगभग 6 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। हालांकि, वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

Advertisement

31 साल के करुण नायर इन दिनों इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थैम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं और उनके बल्ले से काउंटी की पहली सेंचुरी भी निकल चुकी है। नायर ने बुधवार को नॉथेंम्पटनशायर के लिए खेलते हुए शानदार सेंचुरी ठोक डाली। सर्रे के खिलाफ इस मैच में नायर ने शतक ठोककर ये दिखा दिया है कि उनमें अभी बहुत दमखम बाकी है और वो भारतीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए सबकुछ झोंकने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

नायर फिलहाल 144 रन बनाकर नाबाद हैं और वो चाहेंगे कि इस सेंचुरी को दोहरे शतक में तब्दील करें। हालांकि, उनकी सेंचुरी पूरी करने का तरीका इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जब नायर 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने ऐसा शॉट खेलकर शतक पूरा किया जो अक्सर खिलाड़ी नर्वस 90s में खेलने से डरते हैं।

Also Read: Live Score

ये नजारा नॉर्थैम्पटनशायर की पारी के 92वें ओवर में देखने को मिला जब डेनियल वॉरेल ने ओवर की पांचवीं गेंद थोड़ी शॉर्ट डाली और करुण नायर ने विकेटकीपर और स्लिप्स के ऊपर से थर्ड मैन की ओर चौका मार दिया। इस के साथ ही नायर ने काउंटी में अपना पहला शतक भी पूरा कर लिया। उनका शतक पूरा करने का ये बेखौफ अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो नॉर्थैम्पटनशायर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 351 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार