Northamptonshire county team
WATCH: करुण नायर ने रैंप शॉट मारकर पूरा किया काउंटी में पहला शतक, टेस्ट में लगा चुके हैं ट्रिपल सेंचुरी
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दो ही खिलाड़ी तिहरा शतक लगा पाए हैं। पहले वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने दो तिहरे शतक लगाए हैं जबकि उनके बाद सिर्फ करुण नायर ही टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा पाए लेकिन विडंबना देखिए तिहरा शतक लगाने के बाद भी वो टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए और लगभग 6 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। हालांकि, वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
31 साल के करुण नायर इन दिनों इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थैम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं और उनके बल्ले से काउंटी की पहली सेंचुरी भी निकल चुकी है। नायर ने बुधवार को नॉथेंम्पटनशायर के लिए खेलते हुए शानदार सेंचुरी ठोक डाली। सर्रे के खिलाफ इस मैच में नायर ने शतक ठोककर ये दिखा दिया है कि उनमें अभी बहुत दमखम बाकी है और वो भारतीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए सबकुछ झोंकने के लिए तैयार हैं।
Related Cricket News on Northamptonshire county team
-
पृथ्वी शॉ वनडे कप 2023 से हुए बाहर, नॉर्थैम्पटनशायर को लगा बड़ा झटका
रॉयल लंदन वनडे कप में शानदार फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ के लिए टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। पृथ्वी घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनका बाहर होना ...
-
पृथ्वी शॉ ने आलोचकों के मुंह पर फिर से मारा थप्पड़, लगातार दूसरी सेंचुरी लगाकर मचाया तहलका
रॉयल लंदन वनडे कप में पृथ्वी शॉ का बल्ला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पृथ्वी ने नॉर्थैम्पटनशायर के लिए लगातार दूसरी सेंचुरी लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। ...
-
मशहूर Influencer अंकुर वारिकू ने सरेआम मांगी पृथ्वी शॉ से माफी, फिटनेस का उड़ाया था मज़ाक
पृथ्वी शॉ ने रॉयल लंदन वनडे कप में दोहरा शतक लगाकर अपने आलोचकों के मुंह पर तो तमाचा जड़ दिया लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भी कुछ लोग उन्हें उनकी फिटनेस के लिए ट्रोल ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago