जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले में एक अजीबो-गरीब घटना ने सभी को चौंका दिया। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शशांक सिंह का शॉट पकड़ने के बाद करुण नायर ने खुद छक्का दे दिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें 'गलत' साबित कर दिया। यह पल IPL 2025 के सबसे हैरान कर देने वाले मोमेंट्स में से एक बन गया।

Advertisement

आईपीएल 2025 के 66वें मुकाबले में 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर करुण नायर ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। मोहित शर्मा की बॉल पर शशांक सिंह ने जोरदार पुल शॉट खेला, जिसे लॉन्ग ऑन पर खड़े करुण नायर ने छलांग लगाकर हवा में पकड़ लिया। लेकिन बाउंड्री पार न जाने के लिए उन्होंने हवा में ही बॉल वापस मैदान में फेंक दी।

Advertisement

यहां तक सब ठीक था, लेकिन इसके बाद करुण नायर ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर छक्के का इशारा कर दिया। फिर क्या था, अंपायरों ने थर्ड अंपायर की मदद ली। रिप्ले में यह साफ नहीं दिखा कि नायर का पैर बाउंड्री लाइन से टच हुआ या नहीं, इसलिए थर्ड अंपायर ने गेंद को ‘इन प्ले’ माना और बल्लेबाज़ को केवल एक रन मिला।

VIDEO:

इस अजीब फैसले ने खिलाड़ियों और फैंस दोनों को कन्फ्यूज़ कर दिया। एक तरफ नायर खुद छक्का दे रहे थे, दूसरी तरफ थर्ड अंपायर ने उन्हें गलत साबित कर दिया। यह घटना साफ दिखाती है कि क्रिकेट में नियमों की बारीकी कैसे बड़े मोमेंट्स को भी उलझा देती है।

दिल्ली के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद सिर्फ सम्मान की लड़ाई है, जबकि पंजाब के लिए टॉप-2 की रेस में बने रहना जरूरी  है।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स:
 फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, काइल जैमीसन, जेवियर बार्टलेट।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार