आईपीएल 2023 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 121 रन बनाए और जब लखनऊ की टीम इस मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्होंने 5 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में ना तो सनराइजर्स की बल्लेबाजी रंग में दिखी और ना ही उनके गेंदबाज रंग में दिखे जिसके चलते इस टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। हमेशा की तरह ये मैच देखने के लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी पहुंची हुई थी और शायद उन्होंने भी नहीं सोचा था कि उनकी टीम नए कप्तान के अंडर इतना खराब प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

हैदराबाद की शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर काव्या की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और एकदम से वो ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी। इन वायरल तस्वीरों में काव्या के दो मूड देखे जा सकते हैं। एक तस्वीर में वो खुशी से झूमते हुए दिख रही हैं, ये पल तब आया था जब हैदराबाद को काइल मेयर्स के रूप में पहला विकेट मिला था।

वहीं, दूसरी तस्वीर में वो काफी दुखी नजर आ रही हैं और उनकी ये तस्वीर हर हैदराबादी फैन के इमोशंस बयां कर रही है। आइए देखते हैं कि फैंस काव्या मारन को लेकर किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार