भारतीय क्रिकेट टीम अपने टी-20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी लेकिन इस मैच से पहले ही क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने टी-20 वर्ल्ड कप के बीच में अपनी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोमवार, 3 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

Advertisement

महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जो इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी के रिटायरमेंट नोट से काफी मिलती-जुलती थी। धोनी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रखने वाले जाधव ने अपने करियर की तस्वीरों का एक स्लाइड शो भी शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में किशोर कुमार का गाना बज रहा था।

Advertisement

केदार जाधव ने सोमवार को दोपहर 3 बजे भारतीय समयानुसार अपने रिटायरमेंट की पुष्टि करते हुए पोस्ट में कहा, "मेरे पूरे करियर में आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया। 15:00 बजे से मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर मानिए।"

Also Read: Live Score

केदार ने बिल्कुल धोनी की तरह रिटायरमेंट का ऐलान किया है। धोनी ने भी 2019 वर्ल्ड कप के बाद अचानक से 15 अगस्त के दिन अपने करियर की तस्वीरों का एक स्लाइड शो शेयर करते हुए रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अगर केदार जाधव की बात करें तो उन्होंने 2014 से 2020 के बीच भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले। 39 वर्षीय जाधव ने एमएस धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी ऑफ स्पिन भी प्रदान की। जाधव ने 2019 वर्ल्ड कप भी खेला और वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का हिस्सा थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार