Keshav Maharaj Catch Video: साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) के चौथे दिन मैट रेन्शॉ का बड़ा विकेट चटकाया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर रेन्शॉ (Matt Renshaw) का एक शानदार कैच पकड़ा। जब उन्होंने गेंद को लपका तब वो दो बार उनके हाथ से छिटकी, हालांकि इसके बावजूद केशव ने गज़ब का कैच पूरा किया।
ये घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 55वें ओवर में घटी। केशव महाराज ने अपनी पांचवीं गेंद पर रेन्शॉ को चकमा दिया। यहां रेन्शॉ ने गलती की और सामने की तरफ शॉट खेला। इसी मौके पर केशव महाराज ने गेंद पकड़ने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी।
उन्होंने दाई ओर कूद लगाई और एक बार को बॉल को पकड़ भी लिया। हालांकि तभी जब वो जमीन से टकराए, गेंद उनके हाथ से फिसल गई। ये देखकर केशव ने बेहद ही तेज रिएक्ट किया और अपने बाएं हाथ से गेंद को पकड़ने की कोशिश की। यहां बॉल उनके हाथ तो नहीं आया, लेकिन वो हाथ से लगकर ऊपर जरूर उछल गया।
इसके बाद केशव की नज़रे बॉल से हट गई, लेकिन उन्होंने अंदाज से बॉल की गिरने की जगह अपनी हाथ सेट कर दिया। बॉल उसी पॉइंट पर गिरी। वो बॉल केशव के हाथ में थी। तो ऐसे केशव ने शानदार कैच पूरा जिसे देखकर एक बार को वो खुद हैरान रह गए। उनका कैच और रिएक्शन का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: ऑस्ट्रेलियन टीम ने डरबन टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने अपनी दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित की और मेजबान साउथ अफ्रीका के सामने 421 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। खबर लिखे जाने तक पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 133 रन जोड़ लिए हैं। यहां से ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 6 विकेट और साउथ अफ्रीका को 288 रनों की जरूरत है।
देखें प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।