आयरलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर केविन ओ'ब्रायन (Kevin O'Brien) ने सोमवार (19 जुलाई) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ओपनिंग करने उतरे ओ'ब्रायन पहली ही गेंद पर कागिसो रबाडा का शिकार बनकर वापस पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

ओ'ब्रायन टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह 11वीं बार है जब वह खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और पाकिस्तान के उमर अकलम का रिकॉर्ड तोड़ा। दिलशान और उमर अकमल टी-20 इंटरनेशनल में 10-10 बार 0 पर आउट हुए हैं। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले ओ'ब्रायन ने अब तक 97 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1672 रन बनाने के साथ 58 विकेट भी चटकाए हैं। 

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में आयरलैंड को 33 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार