हाल ही में इंग्लैंड के टेस्ट में विफलताओं को लेकर पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने काउंटी क्रिकेट (County Cricket) पर तंज कसा है और कहा कि इससे बाहर आने वाले खिलाड़ियों का स्तर खराब है और यही हाल के वर्षों में देश की टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण है। इंग्लैंड ने पिछले 17 टेस्ट में से सिर्फ एक मैच जीता है और वर्तमान में नौ टीमों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में सबसे नीचे है। वे दो जून से लॉर्डस में शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहे होंगे।

Advertisement

उम्मीद है कि नए कप्तान ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की अध्यक्षता में नए कोचिंग स्टाफ के तहत इंग्लैंड अपनी किस्मत बदल सकेगा।

Advertisement

चार बार के एशेज विजेता पीटरसन ने उम्मीद जताई कि मैकुलम और स्टोक्स टेस्ट टीम को बेहतर रूप से पटरी पर लाने की कोशिश कर सकते हैं।

पीटरसन ने बेटवे इनसाइडर पर कहा, "इंग्लैंड के कोच पद के लिए ब्रेंडन मैकुलम की नियुक्ति से खुश हूं। इंग्लैंड के टेस्ट मैच कोच के रूप में मैकुलम एक बहुत ही दिलचस्प विकल्प है। मुझे लगता है कि उनका क्रिकेट का ब्रांड वही होगा जो रॉब की (इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट प्रबंध निदेशक) और बेन स्टोक्स ने सोचा है।"

उन्होंने कहा, "उनको कुछ बदलने की जरूरत है और यह सकारात्मक बदलाव है। इंग्लैंड में अब बहुत अनुशासन होगा, लेकिन स्वाभाविक रूप से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। खिलाड़ी भी बिना डरे अपने स्वभाविक गेम खेल सकेंगे। मैकुलम भी इंग्लैंड की हालिया विफलताओं से डरे नहीं। वह केवल सकारात्मकता चीजों के बारे में सोचे और आगे बढ़े।"

पूर्व क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि मैकुलम अपने इंग्लैंड के कोचिंग कार्यकाल के दौरान अपने खिलाड़ी से अधिक लाभ लेना चाहेंगे। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार