वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने त्रिनिबागो नाइट राइडर्स के लिए रविवार (24 अगस्त) को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच रहे पोलार्ड ने 29 गेंदों में 224.14 की स्ट्राईक रेट से 65 रन की पारी  जिसमें 4 चौके और 6 छक्के जड़े। इस तूफानी पारी के दौरान पोलार्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए। एविन लुईस के बाद इस टूर्नामेंट में 200 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। 

Advertisement

इसके अलावा पोलार्ड ने एक खास रिकॉर्ड औऱ बना दिया। वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो टी-20 लीग में 200 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा किया है। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी पोलार्ड के नाम 223 छ्क्के दर्ज हैं।

मौजूदा सीपीएल सीजन में पोलार्ड का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने तीन पारियों में 63.50 की औशत से 127 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले की बात करें तो नाइट राइडर्स की टीम ने किंग्स को 18 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नाइट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसके जवाब में किंग्स की टीम 6 विकेट गवाकर 165 रन तक ही पहुंच सकी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार