T20 World Cup Warm up Matches: बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान टीम सोमवार को टी20 वर्ल्‍ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वार्म अप मैच खेलने मैदान पर उतरी। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के दौरान कीरोन पोलार्ड ने पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ की जमकर कुटाई कर दी।

Advertisement

नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए पोलार्ड ने वेस्टइंडीज की पारी के 20वें ओवर में हारिस रऊफ की गेंदों को एक के बाद एक बाउंड्री पार करवाया। पोलार्ड ने रऊफ के ओवर की पहली 5 गेंदों पर चौका जड़ा वहीं आखिरी गेंद पर कुछ हद तक हारिस रऊफ ने वापसी करने में कामयाबी पाई और पोलार्ड को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

हारिस रऊफ जिन्होंने अंतिम ओवर से पहले शानदार गेंदबाजी की थी वह पोलार्ड के सामने पूरी तरह से बेबस दिखे थे। वहीं पोलार्ड ने भी अपनी छोटी मगर आक्रामक पारी से वेस्टइंडीज की नैया पार लगाने की कोशिश की। पोलार्ड ने 10 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए।

बता दें कि वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली वहीं पाकिस्तान के लिए अफरीदी, हसन अली और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट चटकाए। इमाद वसीम ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार