मोहाली, 20 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को लीग के 11वें संस्करण के लिए अपने कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की। बदले हुए कार्यक्रम के तहत उसके लीग के पहले तीन मैच अब मोहली स्टेडियम में खेले जाएंगे और इसके बाद बाकी के चार मैच वह अपने दूसरे गृहनगर इंदौर में खेलेगी। 

Advertisement

इससे पहले, पंजाब को अपने शुरुआती तीन मैच इंदौर में और बाकी के बचे चार मैच मोहाली में खेलने थे। 

Advertisement

पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने कहा, "यह दुर्भाग्यवश है कि हमें कार्यक्रम में काफी देर बाद बदलवा करना पड़ रहा है।"

उन्होंने कहा, "हालांकि अतिरिक्त दिक्कतें हमेशा आपके सामने फिरती रहती हैं। अनचाही परिस्थतियों के बाद भी हम मोहली से लीग की शुरुआत करने को लेकर काफी खुश हैं क्योंकि आखिरी में दोनों हमारे ही घर हैं।"

बदलावों के कारण मोहाली का आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम पंजाब के पहले घरेलू मैच की मेजबानी आठ अप्रैल को करेगा। इससे पहले यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाना था। 

Advertisement

इसके बाद मोहाली 15 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच की मेजबानी करेगा और फिर सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी 19 अप्रैल को करेगा। 

इंदौर को पहले पंजाब के तीन मैचों की मेजबानी मिली थी, लेकिन अब उसके हिस्से चार मैच आए हैं। इंदौर का होल्कर स्टेडियम चार माई को मुंबई इंडियंस, छह मई को राजस्थान रॉयल्स, 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स, 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की मेजबानी करेगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार