नई दिल्ली, 15 अप्रैल| सैम बिलिंग्स (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद अंतिम दो ओवरों में कोरी एंडरसन (नाबाद 39) और पैट कमिंस (नाबाद 12) के बीच हुई तेज-तर्रार साझेदारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 15वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा है। फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली के लिए संजू सैमसन (19) और बिलिंग्स ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। सैमसन को केसी केरियप्पा ने आउट कर मेजबानों का पहला विकेट गिराया। सैमसन के बाद बिलिंग्स का साथ देने आए करुण नायर को वरुण एरॉन ने खाता भी नहीं खोलने दिया। नायर विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों लपके गए।

Advertisement

  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

करुण के जाने के बाद इस संस्करण में अपना पहला मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने 17 गेंदों में तीन चौकों के साथ टीम के खाते में 22 रन जोड़े, लेकिन 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़े शॉट की कोशिश में अय्यर बाउंड्री पर खड़े इयोन मोर्गन के हाथों लपके गए। बिलिंग्स की पारी का अंत अक्षर पटेल ने किया। बिलिंग्स को डेविड मिलर ने लपका। उन्होंने अपनी पारी में 40 गेंदें खेलीं और नौ चौके लगाए।
इसके बाद युवा ऋषभ पंत (15) ने एंडरसन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन वरुण ने फॉर्म में आते हुए पंत को मोर्गन के ही हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पंत के आउट होने के बाद क्रिस मौरिस (16) ने एंडरसन के साथ मिलकर टीम का स्कोर 150 के पार ही पहुंचाया था कि संदीप शर्मा ने मौरिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कमिंस ने बाकी बचे दो ओवरों में एंडरसन के साथ मिलकर टीम का स्कोर 188 तक पहुंचाया। पंजाब के लिए वरुण ने दो, जबकि संदीप, मोहित, अक्षर और करियप्पा ने एक-एक विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार