कप्तान केएल राहुल (नाबाद 132) की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा है। राहुल का यह आईपीएल का दूसरा शतक है। उन्होंने 69 गेंदों पर 14 चौके और सात छक्कों की मदद से तूफानी पारी खेली और पंजाब ने आखिरी पांच ओवरों में 80 रन बना 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 206 रन बनाए।

Advertisement

राहुल के शतक में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का भी योगदान रहा, क्योंकि कोहली ने राहुल के दो कैच छोड़े।

Advertisement

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी बैंगलोर को राहुल और मयंक अग्रवाल ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने 57 रन जोड़े। यह साझेदारी बैंगलोर के लिए खतरनाक हो रही थी और तभी कोहली ने युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई जिन्होंने मयंक को बोल्ड कर पंजाब को पहला झटका दिया। मंयक ने 20 गेंदों पर 26 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल रहे।

मयंक के जाने के बाद राहुल को निकोलस पूरन का साथ मिला। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर में 57 रनों का इजाफा किया। इस साझेदारी को शिवम दुबे ने 114 के कुल स्कोर पर तोड़ा। पूरन ने सिर्फ 17 रन बनाए। अगली गेंद पर दुबे को ग्लैन मैक्सवेल का विकेट मिल ही गया था लेकिन पवन नेगी पूरी डाइव मारने के बाद भी गेंद को अपने हाथों में पूरी तरह लेने से चूक गए।

अपने अगले ओवर में हालांकि दुबे मैक्सवेल का विकेट ले गए। एरॉन फिंच ने पांच रन बनाने वाले मैक्सवेल का कैच पकड़ा।

लेकिन इसके बाद आया राहुल का तूफान। उन्होंने स्टेन द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में तीन छक्के और दो छक्कों की मदद से 26 रन जोड़े। आखिरी ओवर में भी राहुल ने एक चौका और एक छक्का मार टीम को 200 के पार पहुंचाया।

Advertisement

बैंगलोर के लिए दुबे ने दो विकेट लिए। चहल को एक सफलता मिली। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार