महिला टी20 चैलेंज का तीसरा मैच ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी के बीच गुरुवार (26 मई) को खेला गया था, जिसे ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने 16 रनों से जीता है। लेकिन इस मुकाबले में किरण नवगिरे ने वेलोसिटी के लिए 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में सुपरनोवाज के साथ अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच के बाद नवगिरे ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना रोल मॉडल बताया और खुलासा करते हुए कहा कि धोनी का वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में लगाया गया सिक्स उन्हें आज कर इंप्रेस कर रहा है।

Advertisement

ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी के बीच खेले गए मुकाबले के बाद याशिका भाटिया ने किरण नवगिरे का इंटरव्यू लिया जिसके दौरान इस धाकड़ बैटर ने कहा, 'मैं 2011 का वर्ल्ड कप देख रही थी। धोनी सर ने जो आखिरी सिक्स मारा था वो मुझे आज तक इंप्रेस कर रहा है और मुझे लगता है कि मैं हर गेम में सिक्स मार सकती हूं।'

Advertisement

किरण अपने गेम पर बातचीत करते हुए बोली, 'मेरा गेम मेरे स्ट्रेंथ पर डिपेंड करता है। जो बॉल मेरे एरिया में आती है, मैं उसे बाहर फेंकती हूं और जो बॉल अच्छा होता है मैं उस पर सिंगल डबल देखती हूं। मुझे डॉट बॉल खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है।'

बता दें कि किरण नवगिरे नागालैंड से आती है और उनकी हार्ड हिटिंग बैटिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही भारतीय टीम की जर्सी में भी जलवे बिखेरती नज़र आ सकती हैं। गौरतलब है नवगिरे ने ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ 34 गेंदों पर 69 रन बनाए है जिसके दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के देखने को मिले थे। ऐसे में अब टीम को उनसे टूर्नामेंट के फाइनल में भी काफी उम्मीदें होगी। पिछली बार जब सुपरनोवाज और वेलोसिटी का मुकाबला हुआ था तब वेलोसिटी ने मैच 7 विकेट से जीता था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार