ब्रिस्बेन, 6 जनवरी| इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में 19 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेलकर लीग के इतिहास में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बेंटन ने सोमवार को ब्रिस्बेन हीट ओर से खेलते हुए सिडनी थंडर्स के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Advertisement

21 साल के बेंटन की इस पारी को देखकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स बहुत खुश होगी, जिसने उन्हें उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया है।

Advertisement

बेंटन ने अपनी पारी के दौरान सात छक्के और दो चौके लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत ब्रिस्बेन हीट की टीम वर्षा बाधित इस मैच में आठ ओवरों में चार विकेट पर 119 रन बनाने में सफल रही।

बेंटन ने इंग्लैंड के लिए अब तक तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार