चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 21 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है। इसे देखते हुए बतौर कप्तान रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

आईपीएल के नए नियमों के अनुसार पहली बार स्लो ओवर रेट के लिए टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगता है। अगर सीजन में दूसरी बार ऐसा होता है तो कप्तान को 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और बाकी टीम के खिलाड़ियों को 25 प्रतिशत मैच फीस या 6 लाख, जो भी कम हो। 

Advertisement

अगर तीसरी बार एक टीम स्लो ओवर रेट का अपराध करती है तो कप्तान पर 30 लाख रुपये और एक मैच का बैन लगेगा, जबकि प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों को 12 लाख या फिर मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा देना हेगा, जो कम हो।

बता दें कि चेन्नई के हाथों कोलकाता को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 95) और ऋतुराज गायकवाड़ (64) की शानदार पारियों से 3 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। 

इसके जवाब में कोलकाता 19.1 ओवरों में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। केकेआर के लिए पैट कमिंस (नाबाद 66) और आंद्रे रसेल (54) ने तूफानी अर्धशतक जड़े।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार