कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) और हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम (Brendon McCullum) की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट मुश्किल में डाल सकती हैं। हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों की एक सोशल मीडियो पोस्ट सामनें आई है, जिसमें वह भारतीय लोगों की अंग्रेजी का मजाक उड़ा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर केकेआर ने कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।  

Advertisement

2018 की सोशल मीडिया पोस्ट में इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान इयोन मोर्गन औलर विकेटकीपर जोस बटलर ने ‘सर’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए भारतीय फैंस का मजाक उड़ाया था। बाद में इस बातचीत में मैकुलम भी जुड़ गए थे। हालांकि इसमें शामिल कुछ लोगों ने अपनी पोस्ट को हटा दिया है लेकिन उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

Advertisement

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “ इस समय इस पर टिप्पणी करने के लिए हमारे पास पर्याप्त जानकारी नहीं हैं। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमें सभी तथ्यों को प्राप्त करने की प्रकिया पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। मैं दोहराना चाहता हूं केकेआर किसी भी प्रकार की भेदभाव से जुड़ी बात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।”

इस मामले में मोर्गन और बटलर को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले ईसीबी ने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते ओली रोबिन्सन को इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड चुकी है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार