Aryan Khan drug case: आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर में दुख पसरा हुआ है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन को उनकी जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल भेज दिया गया है। शाहरुख खान तो मीडिया से मुखातिब नहीं हो रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी गौरी खान से जुड़ा कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर आता ही रहता है।

Advertisement

इस बीच केकेआर की मालकिन गौरी खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बेटे के लिए रोती हुई नजर आ रही हैं। गौरी खान जब अपने बेटे से मिलने एनसीबी के दफ्तर पहुंची यह वीडियो तभी का बताया जा रहा है। वीडियो में गौरी कार में पीछे की सीट पर चेहरे को हाथों से ढकी हुई बैठी नजर आ रही हैं। 

Advertisement

उनको देखकर साफ नजर आ रही है कि वह रो रही हैं। बता दें कि एनसीबी ने क्रूज पर रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए आर्यन खान को हिरासत में लिया था। आर्यन को पहले एनसीबी की हिरासत में भेजा गया था।  इसके बाद गुरुवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।   

वहीं अगर आईपीएल 2021 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के अब तक के सफर की बात करें तो केकेआर प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई कर चुकी है। केकेआर की टीम 14 मैचों में 7 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही थी। अब उसे विराट कोहली की टीम आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार