IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। 218 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 19.4 ओवरों में 210 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। कोलकाता की पारी के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) साथी खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) पर काफी गुस्सा करते हुए नजर आए। 

Advertisement

ट्रेंट बोल्ट द्वारा डाले गए 16वें ओवर छठी गेंद को वेंकेटेश अय्यर ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर स्लैश कर दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने दो रन लेना चाहते थे और आधी पिच तक दौड़ेकर भी आए लेकिन वेंटकेश ने रन लेने ले मना कर दिया। तब तक शिमरोन हेटमायर गेंद पकड़कर विकेटकीपर संजू सैमसन की तरफ फेंक चुके थे। 

Advertisement

वेंकटेश द्वारा दूसरे रन के लिए मना करने पर श्रेयस गुस्से में नजर आए और बाएं हाथ के बल्लेबाज को डांट लगाई, क्योंकि इस दौरान वह रनआउट भी हो सकते थे। हालांकि वेंकटेश चुप रहकर कप्तान की बात सुनते हुए नजर आए। 

इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। वहीं वेंकटेश एक बार फिर फ्लॉप रहे और 7 गेंद पर सिर्फ 6 रन ही बना पाए।

इस जीत के साथ ही राजस्थान पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर, वहीं कोलकाता छठे नंबर पर बनी हुई है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार