Angkrish Raghuvanshi Injury Update: कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद अब KKR ने आधिकारिक बयान जारी कर बड़ा अपडेट दिया है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस में बनी हुई कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। अंगकृष को यह चोट मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में फील्डिंग के दौरान लगी थी। कैच पकड़ने की कोशिश में उनके बाएं हाथ की उंगली चोटिल हो गई थी। चोट लगने के बाद वह काफी दर्द में नजर आए और फिर बैटिंग करने भी मैदान पर नहीं उतरे। इसी वजह से KKR को उनका कन्कशन सब्स्टीट्यूट लेना पड़ा था।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार (22 मई) को अपने सोशल मीडिया अकाउंटर जानकारी देते हुए बताया कि अंगकृष रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान कन्कशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर का शिकार हुए। इसी वजह से वह IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

यह खबर KKR के लिए ऐसे समय आई है जब टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करो या मरो मुकाबला खेलना है। रविवार (24 मई) को ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मैच कोलकाता के प्लेऑफ समीकरण के लिहाज से बेहद अहम है। ऐसे में टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ का बाहर होना कप्तान और टीम मैनेजमेंट दोनों के लिए चिंता बढ़ाने वाला है।

अंगकृष रघुवंशी इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने 13 मैचों में 42.20 की औसत और 146.52 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए। वह इस सीजन KKR के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी रहे। कई मुश्किल मौकों पर उन्होंने टीम के लिए अहम पारियां खेलीं और मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब देखना दिलचस्प होगा कि KKR टीम मैनेजमेंट उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका देता है और क्या टीम इस बड़े झटके के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच पाती है यह नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार