केएल राहुल ने तूफानी पारी से रचा इतिहास, तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

Updated: Fri, Jan 17 2020 17:30 IST
KL Rahul (BCCI)

17 जनवरी,नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल ने शानदार पारी खेली औऱ 52 गेंदों में 6 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। इसके साथ ही राहुल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

राहुल ने इस पारी में 64वां रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 27वी पारी में यह मुकाम हासिल किया है। वह भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा। धोनी ने 29 पारियों में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए थे। 

भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली औऱ शिखर धवन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों ने 24-24 पारियों में ये कारनामा किया था। 25 पारियों के साथ नवजोत सिंह सिध्दू इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें