KL Rahul ने रचा इतिहास, IPL में पूरी की ये खास डबल सेंचुरी; ऐसा करने वाले बने नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी
KL Rahul Record: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बैटर केएल राहुल (KL Rahul) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 35वें मुकाबले में 14 बॉल पर 28 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। दरअसल, केएल राहुल ने अपनी छोटी सी इनिंग ने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा जिसके बाद अब वो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। केएल राहुल ने आईपीएल में छक्कों का ये खास दोहरा शतक 128 इनिंग में पूरा किया है जो कि किसी भी दूसरे भारतीय खिलाड़ी से तेज है। उन्होंने इस लिस्ट में संजू सैमसन को पछाड़ा जिन्होंने बतौर भारतीय 159 आईपीएल इनिंग में ये कारनामा किया था। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे और विराट कोहली चौथे पायदान पर हैं। ये भी जान लीजिए कि भारत के सिर्फ छह खिलाड़ियों ने ही ये कारनामा किया है।
आईपीएल में बतौर भारतीय सबसे तेज 200 छक्के
केएल राहुल - 128 इनिंग
संजू सैमसन - 159 इनिंग
महेंद्र सिंह धोनी - 165 इनिंग
विराट कोहली - 180 इनिंग
रोहित शर्मा - 185 इनिंग
गौरतलब है कि आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने का महारिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने महज़ 69 आईपीएल में ये कारनामा किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल (97 इनिंग) और तीसरे नंबर पर केएल राहुल (128 इनिंग) मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के लिए ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
Also Read: Funding To Save Test Cricket
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, दर्शन नालकंडे, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा