Kl rahul 200 sixes ipl: Cricket News & Match Updates
KL Rahul ने रचा इतिहास, IPL में पूरी की ये खास डबल सेंचुरी; ऐसा करने वाले बने नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी
KL Rahul Record: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बैटर केएल राहुल (KL Rahul) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 35वें मुकाबले में 14 बॉल पर 28 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। दरअसल, केएल राहुल ने अपनी छोटी सी इनिंग ने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा जिसके बाद अब वो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। केएल राहुल ने आईपीएल में छक्कों का ये खास दोहरा शतक 128 इनिंग में पूरा किया है जो कि किसी भी दूसरे भारतीय खिलाड़ी से तेज है। उन्होंने इस लिस्ट में संजू सैमसन को पछाड़ा जिन्होंने बतौर भारतीय 159 आईपीएल इनिंग में ये कारनामा किया था। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे और विराट कोहली चौथे पायदान पर हैं। ये भी जान लीजिए कि भारत के सिर्फ छह खिलाड़ियों ने ही ये कारनामा किया है। Read More...
Related Cricket News for Kl rahul 200 sixes ipl - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago