भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, अगर विराट कोहली और केएल राहुल की जुझारू पारियां ना होतीं तो भारत 200 के पार भी ना पहुंच पाता।

Advertisement

विराट कोहली ने आउट होने से पहले 53 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने मिचेल स्टार्क की शानदार गेंद पर आउट होने से पहले 107 गेंदों में 66 रन बनाए। राहुल जिस गेंद पर आउट हुए शायद उस गेंद पर दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आउट हो जाता क्योंकि मिचेल स्टार्क के हाथ से निकली इस गेंद को इतना रिवर्स स्विंग मिला कि राहुल के भी होश उड़ गए।

Advertisement

राहुल ने एक छोर संभाले हुआ था और ऐसा लग रहा था कि वो भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा देंगे लेकिन 42वें ओवर की तीसरी गेंद ने उनका काम तमाम कर दिया। स्टार्क की इस गेंद को शायद भारतवासी आने वाले कई सालों तक याद रखेंगे। केएल राहुल के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

स्टार्क ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 10 ओवरों में 55 रन देकर 3 विकेट लिए। स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट, एडम जाम्पा और ग्लेन मैक्सवेल ने भी 1-1 विकेट लिया। अब भारत को वर्ल्ड कप जिताने की जिम्मेदारी भारतीय गेंदबाजों पर है क्योंकि अगर उन्होंने 240 रनों का बचाव कर लिया तो टीम इंडिया इतिहास रच देगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार