भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (13 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। भारत की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाते हुए नाबाद अर्द्धशतक लगाया लेकिन अंत में केएल राहुल ने चौके-छक्के लगाकर गिल का काम आसान किया और मैच को जल्दी खत्म कर दिया।

Advertisement

राहुल नंबर पांच की पोज़िशन पर खेलने आए। उस समय भारत का स्कोर 142/3 था और उन्हें 7.3 ओवर में 53 रनों की ज़रूरत थी। दूसरे छोर पर गिल 70 रन पर खेल रहे थे लेकिन यहां से राहुल ने मोर्चा संभाला और 19 गेंदों पर 39 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया। राहुल के बल्ले से इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। इन 3 में से एक छक्का तो ऐसा था जिसे देखकर हेड कोच गौतम गंभीर भी दंग रह गए।

Advertisement

ये छक्का ज़िया उर रहमान शरीफ़ी के 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। शरीफ़ी ने राहुल को एक फ़ुल और ऑफ़-स्टंप के बाहर गेंद डाली जिसके लिए राहुल ने पहले से ही पोजिशन बना ली थी। राहुल ने इस गेंद को कवर्स के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। राहुल का ये शॉट देखने के बाद गंभीर ने जिस तरह से अपने बैटिंग कोच सितांशु कोटक की ओर देखा, उससे सब कुछ साफ़ हो गया कि वो इस शॉट से कितने इम्प्रेस थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि राहुल वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और नंबर पांच को तो जैसे उन्होंने अपना ही बना लिया है। वो नंबर पांच की पोज़िशन पर दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं। 2023 से उन्होंने 22 पारियों में 74.53 की औसत से 969 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। तब से राहुल से बेहतर औसत के साथ किसी ने भी इतने रन नहीं बनाए हैं। ऐसे में अगर राहुल इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखते हैं तो अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले ये भारतीय टीम के लिए अच्छा साइन होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार