साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार (28 सितंबर) को खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में भारत को मिली 8 विकेट की शानदार जीत में ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने अर्धशतक जड़कर अहम रोल निभाया। राहुल ने 56 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

राहुल ने अपनी पारी की 56वीं गेंद पर राहुल ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है। 

Advertisement

राहुल ने इस मामले में पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा। गंभीर ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 54 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 

राहुल पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 11 अलग-अलग विरोधी टीमों के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है।

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत काफी धीमी और खराब रही थी। सातवें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा था। इसके बाद राहुल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की नाबाद साझेदारी की। राहुल की पारी भले ही धीमी रही, लेकिन उन्होंने एक छोर को संभाले रखा, जिसके चलते सूर्यकुमार ने तेज रफ्तार में रन बनाए। सूर्यकुमार ने 33 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली। 

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। इसके जवाब में भारत की टीम ने 16.4 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार