आईपीएल 2024 के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन अप्रैल के अंत में होने वाला है और इसी बीच अब इंडियन टीम की चयन से जुड़ी कुछ बड़ी खबरें सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन का वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना थोड़ा मुश्किल हो गया है।

Advertisement

केएल राहुल हैं चयनकर्ताओं की पसंद

Advertisement

संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वो राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी कर रहे हैं और उनकी टीम पॉइंट्स टेबल पर भी सबसे ऊपर मौजूद हैं, हालांकि इन सब के बावजूद संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयन थोड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि चयनकर्ताओं की पसंद केएल राहुल हैं।

आपको बता दें कि खबरों के अनुसार बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत चयनकर्ताओं की पहली पसंद बन चुके हैं, वहीं चयनकर्ता एक और विकेटकीपर को स्क्वाड में शामिल करेंगे। ये विकेटकीपर केएल राहुल या संजू सैमसन में से कोई एक हो सकता है, लेकिन मौजूदा समय में इस रेस में केएल राहुल थोड़े आगे हैं। केएल राहुल ने भी आईपीएल में गज़ब का प्रदर्शन किया है। ऐसे में संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप खेलना का सपना टूट सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ये होंगे इंडियन टीम के गेंदबाज़ 

रिपोर्ट्स के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम के बॉलर्स का चुनाव हो गया है। इंडियन टीम के 5 बॉलर कंफर्म हो चुके हैं जो कि जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव होंगे।

Advertisement

इन 3 खिलाड़ियों में से एक को मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट

Also Read: Live Score

इतना ही नहीं, एक स्पॉट के लिए फिलहाल तीन खिलाड़ियों में गंभीर लड़ाई हो रही है। रवि बिश्नोई, आवेश खान और अक्षर पटेल इस रेस का हिस्सा हैं। इन तीनों में से चयनकर्ता किसी एक को वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने वाले हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलस्पच रहेगा कि किसे टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिलता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार