ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम बैकफुट पर नजर आ रही है लेकिन केएल राहुल की जुझारू पारी के चलते भारतीय टीम ने मैच में कुछ हद तक वापसी कर ली। मैच के चौथे दिन केएल राहुल शतक बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार थे लेकिन स्टीव स्मिथ के एक करिश्माई कैच ने उनके शतक लगाने के सपने को तोड़ दिया।

Advertisement

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और इस मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से भारत के लिए स्टीव स्मिथ के शानदार कैच ने एक बार फिर से भारतीय फैंस के दिल तोड़ दिए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने चौथे दिन की पहली गेंद पर स्लिप में केएल राहुल का आसान सा कैच छोड़ दिया था, लेकिन अपनी गलती को सुधारते हुए स्मिथ ने एक हाथ से गज़ब का कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया।

Advertisement

ये कैच लेने के बाद स्मिथ ने जोश से दहाड़ लगाई और अपने साथियों को गले लगा लिया। ये घटना 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिली जब नाथन लायन ने ऑफ स्टंप पर एक छोटी गेंद डाली। गेंद केएल राहुल की तरफ मुड़ी और उन्होंने पीछे हटकर उसे खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे से टकराई और पहली स्लिप में स्टीव स्मिथ के पास चली गई। ये कैच बहुत मुश्किल था और अगर स्मिथ की जगह कोई और फील्डर होता तो ये कैच छूट सकता था लेकिन उन्होंने इस कैच को लपक लिया।

फिलहाल भारतीय टीम लंच तक 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना चुकी है और अभी भी फॉलोऑन टालने के लिए उन्हें 79 रन बनाने की दरकार है। रविंद्र जडेजा अभी भी क्रीज़ पर नाबाद हैं और एक बड़ी पारी के लिए तैयार दिख रहे हैं जबकि नीतिश कुमार रेड्डी अभी अभी क्रीज़ पर आए हैं और अब इस जोड़ी पर ही भारतीय टीम को संकट से बाहर निकालने का दारोमदार होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार