India vs England Oval Test: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul in England) के पास गुरुवार (31 जुलाई) से इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल स्टेडियम में होने वाले एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

राहुल मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने चार मैच की आठ पारियों में 63.88 की औसत से 511 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक औऱ दो अर्धशतक लगाए हैं। 

Advertisement

राहुल अगर इस मैच में 28 रन बना लेते हैं तो बतौर भारतीय ओपनर इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड मे 28 पारी मे 1152 रन बनाए हैं। वहीं राहुल अभी तक इंग्लैंड मे 26 टेस्ट पारी में 1125 रन बनाए हैं। 

इसके अलावा वह बतौर भारतीय इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर भी आ जाएंगे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में 17 टेस्ट में 1575 रन बनाए हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

Advertisement

सचिन तेंदुलकर – 1575

राहुल द्रविड़ – 1376

सुनील गावस्कर – 1152

Advertisement

केएल राहुल – 1125

रविंद्र जडेजा – 1017

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं अगर राहुल 32 रन बना लेते हैं तो, तो वह बतौर भारतीय ओपनर इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन का गावस्कर का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे। गावस्कर ने 1979 इंग्लैंड दौरे पर 4 टेस्ट मैच में 542 रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार