15 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी वनडे मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा। ऐसे में एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि केएल राहुल को बीसीसीआई ने तीसरे वनडे और टी- 20 सीरीज की टीम से बाहर कर रणजी ट्रॉफी में सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए स्वतंत्र कर दिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि कर्नाटक की टीम रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है और 17 दिसंबर को विदर्भ टीम के साथ सेमीफाइनल मैच खेलना है। ऐसे में बीसीसीआई ने केएल राहुल को टीम इंडिया से स्वतंत्र कर रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए भेज दिया है। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

आपको बता दें कि केएल राहुल का चयन अगले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए किया गया है। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि जितने भी टॉप खिलाड़ी है जो वनडे और टी- 20 मैच नहीं खेल रहे वो रणजी ट्रॉफी मैच या घरेलू क्रिकेट खेले जिससे उनका ज्यादा से ज्यादा अभ्यास हो सके।

सभी जानते हैं कि साफथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलना हर एक भारतीय क्रिकेटर के लिए मुश्किल चुनौती है ऐसे में बीसीसीआई हर संभव अभ्यास अपने खिलाड़ियों को देना चाहता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार