भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 7 जनवरी ( गुरुवार) से खेला जाना है। मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से गुजर रही है और हर गुजरते मैच के साथ ये सूची बढ़ती ही जा रही है। 

Advertisement

भारतीय टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल भी चोटिल खिलाड़ियों की इस सूची में शामिल होकर भारत लौट रहे हैं लेकिन टीम इंडिया का साथ छोड़ने से पहले उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की है। राहुल ने कहा है कि आखिरी दोनों टेस्ट मैचों से बाहर होकर और टीम का साथ छोड़कर वो बहुत निराशा महसूस कर रहे हैं।

Advertisement

राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘टीम का साथ छोड़कर निराशा महसूस हो रही है, लेकिन बाकी बचे दो टेस्ट के लिए साथियों को शुभकामनाएं।’

ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि राहुल को तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया जा सकता था लेकिन उससे पहले ही वो चोटिल हो गए। बीसीसीआई बयान के मुताबिक, राहुल स्वदेश लौटेंगे और बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैब करेंगे। इस दौरे पर भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से परेशान रही है। मोहम्मद शमी और उमेश यादव पहले ही चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। कप्तान विराट कोहली पहले बच्चे के जन्म के चलते पहले टेस्ट मैच से बाद ही वापस भारत लौट आए थे। 

बता दें कि चार टेस्ट मैच की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया औऱ मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने जीत हासिल की थी

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार