आईपीएल 2023 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली है। इस रोमांचक मैच में गुजरात के लिए हीरो रहे मोहित शर्मा जबकि लखनऊ के लिए विलेन रहे कप्तान केएल राहुल, जो 19वें ओवर तक खड़े रहे लेकिन मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचाकर उन्होंने गुजरात को मैच में वापसी करने का मौका दे दिया।

Advertisement

राहुल ने आउट होने से पहले 61 गेंदों में 68 रनों की पारी भी खेली लेकिन उनकी इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है। 19वें ओवर तक ऐसा लगा ही नहीं कि लखनऊ की टीम ये मैच हार सकती है क्योंकि केएल राहुल नाबाद थे और हाथ में 7 विकेट भी थे लेकिन आखिरी ओवर में 4 विकेट गंवाकर लखनऊ ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। हार के बाद केएल राहुल भी स्तब्ध दिखे।

Advertisement

गुजरात के खिलाफ मिली इस हार के बाद राहुल ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि ये कैसे हुआ, लेकिन ऐसा हो चुका है। मैं नहीं कह सकता कि कहां गलती हुई, लेकिन हमने आज दो अंक गंवाए हैं यही क्रिकेट है। मुझे लगा कि हम गेंद से शानदार थे, 135 का मतलब 10 रन अंडर पार था, गेंदबाजी असाधारण थी, हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत की, लेकिन ऐसी चीजें होती रहती हैं, हमें इसे स्वीकार करना होगा। लेकिन अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, 7 मैचों में 8 अंक, हम आज परिणाम के गलत पक्ष में थे।' 

आगे बोलते हुए लखनऊ के कप्तान ने कहा, 'हम खेल में काफी आगे थे और मैं वास्तव में गहरी बल्लेबाजी करने की कोशिश नहीं कर रहा था, मैं अभी भी अपने शॉट्स खेलना चाहता था, गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक होना चाहता था, लेकिन उस 2-3 ओवर की अवधि में नूर और जयंत ने अच्छी गेंदबाजी की, हमारे हाथ में विकेट थे और हमें कुछ और मौके लेने चाहिए थे, उन्होंने शालीनता से गेंदबाजी की, लेकिन मुझे लगता है कि हम कुछ बाउंड्री के मौके चूक गए, आखिरी 3-4 ओवरों में दबाव हम पर आ गया, हमने तब तक अच्छा खेला। हालांकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार