बांग्लादेश ने दूसरे वनडे में भारत के सामने जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में भी बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज हीरो बनकर सामने आए और अंत तक नाबाद रहते हुए शतक जड़ दिया। ये मेहदी और महमूदुल्लाह के बीच हुई शतकीय साझेदारी का नतीजा था कि 69 रन पर 6 विकेट गंवाने के बावजूद बांग्लादेशी टीम 50 ओवर के बाद 271 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

Advertisement

बांग्लादेश की पारी में भारतीय फील्डर्स ने कुछ शानदार कैच भी पकड़े जो मैच के लिहाज से निर्णायक साबित हो सकते हैं और उन्हीं में से एक कैच विकेटकीपर केएल राहुल ने पकड़ा। ये कैच 47वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला जब तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक की गेंद पर 77 रन बनाकर खेल रहे महमूदुल्लाह ने चालाकी भरा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए विकेटकीपर राहुल के पास से गुजर रही थी लेकिन राहुल ने हवा में सुपरमैन बनकर छलांग लगाई और एक हाथ से कैच पकड़ लिया।

Advertisement

ये इतना अद्भुत कैच था कि शायद ऋषभ पंत होते तो वो ना पकड़ पाते। राहुल का ये कैच देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं लेकिन इसी बीच कुछ फैंस उनके पिछले मैच में छोड़े गए कैच का वीडियो भी शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राहुल ने अपने पुराने पाप धो लिए हैं।

आपको बता दें कि पिछले मैच में केएल राहुल ने मेहदी हसन मिराज का आसान सा कैच छोड़ दिया था और इस कैच को छोड़ने की कीमत टीम इंडिया को मैच गंवाकर चुकानी पड़ी। इस कैच को छोड़ने के चलते राहुल को काफी ट्रोल भी किया गया था लेकिन अब इस कैच को देखकर फैंस के कलेजे को थोड़ी ठंडक मिली है और वो राहुल की तारीफ कर रहे हैं। इस मैच के लिहाज से केएल राहुल का ये कैच भी निर्णायक साबित हो सकता है क्योंकि ये कैच महमूदुल्लाह का था जो पूरी तरह से सेट होकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और अगर वो अंत तक खड़े रहते तो बांग्लादेश और भी बड़ा स्कोर बना सकता था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार